-एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा, प्रदेश प्रवक्ता लीगल विंग, भीम आर्मी ने दी बधाई
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.हिसार। हरियाणा प्रदेश के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर सभी भीम आर्मी भाई बहनों का आभार व्यक्त करते हुए शेखर रंगा ने राष्ट्रीय नेता नगीना से सांसद एडवोकेट चन्द्र शेखर आजाद का आभार व्यक्त भी किया। भीम आर्मी संगठन द्वारा शेखर रंगा को भीम आर्मी हरियाणा का प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा टोहाना, प्रदेश प्रवक्ता लीगल विंग, भीम आर्मी ने भी खुशी व्यक्त की।नियुक्ति के बाद शेखर रंगा, प्रदेश सचिव, हरियाणा प्रदेश ने कहा कि भीम आर्मी चीफ एडवोकेट आदरणीय चंद्रशेखर आज़ाद, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा, का तहेदिल से धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए संगठन में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व को यह विश्वास दिलाता हूँ कि महापुरुषों की विचारधारा, समता, समानता, बंधुत्व और भाईचारे के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने का कार्य करता रहूँगा।
