
भीम प्रज्ञा न्यूज़.न्यूज़. खेतड़ी। खेतड़ी उपखंड के हरियाणा सीमावर्ती गांव गणेशपुरा के होनहार पावरलिफ्टर कुमार साहिल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटने पर क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित ओपन यूरोपियन कप (यूरोपियन स्ट्रांग जेनरेशन–5) में जूनियर वर्ग (20–23 वर्ष) के 75 किलोग्राम भार वर्ग में सिंगल लिफ्ट बेंच प्रेस (सॉफ्ट इक्विप्ड) स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर साहिल ने देश का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक जीतने के बाद जब साहिल हरियाणा के नारनौल से अपने पैतृक गांव गणेशपुरा पहुंचे, तो रास्ते भर जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों, युवाओं और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से लादकर साहिल का अभिनंदन किया और देशभक्ति नारों के साथ विजय जुलूस निकाला। गणेशपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ साहिल का स्वागत किया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने साहिल को अपनी प्रेरणा बताया। वक्ताओं ने कहा कि साहिल की सफलता यह साबित करती है कि यदि इरादे मजबूत हों तो संसाधनों की कमी भी रास्ता नहीं रोक सकती।
पहले भी जीत चुके हैं अंतरराष्ट्रीय पदक
उल्लेखनीय है कि साहिल इससे पहले नवंबर 2024 में रूस के मास्को में आयोजित WRPF वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके हैं। उस समय भी क्षेत्रवासियों द्वारा उनका सम्मान किया गया था और नारनौल से गणेशपुरा तक रोड शो निकाला गया था।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
साहिल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में और भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।
सीएल फार्म हाउस, नारनौल में हुआ सम्मान
साहिल के सम्मान में सीएल फार्म हाउस, नारनौल में विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने साहिल की कड़ी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। स्वागत कार्यक्रम में सत्यव्रक्ष शास्त्री, विनोद भील, डॉ. अभयसिंह यादव (पूर्व मंत्री), केन्द्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा के प्रिंसिपल ओपी यादव, ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल नारनौल के प्राचार्य ओपी यादव, डायरेक्टर सतीश यादव, उदयभान बलावा, योगेन्द्र, कैप्टन बाबुलाल (गणेशपुरा), अमरसिंह, सूबेदार माहराराम, सुरेश गुरूजी, पहलाद सिंह, धर्मपाल, राजेश नांगलिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

Jljlbb, never heard of it before, which makes it all the more exciting! Ready to go see what the new and exciting has to offer and check out here: jljlbb