रमेशचंद्र
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नीमराना। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ माय भारत अलवर द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के राव सोहनलाल पी.जी कॉलेज में हुआ। कार्यक्रम में खो-खो, एथलेटिक्स, कबड्डी, रस्साकशी सहित अनेक खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रविंद्र यादव और जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी थे, जबकि विशिष्ट अतिथि माय भारत के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव और माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कौशिक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज निदेशक नीरज यादव ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों का निदेशक नीरज यादव और प्राचार्य कौशल कुमार ने माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका ओमप्रकाश यादव और सुलोचना यादव ने निभाई। 200 मीटर रेस में नितेश, कबड्डी में भगत सिंह क्लब, छात्रा वर्ग कबड्डी में मीरा बाई क्लब, रस्साकशी छात्रा वर्ग में सरोजिनी नायडू क्लब और छात्र वर्ग में प्रताप क्लब विजेता रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मोनू यादव, उमेश नागर, निखिल मुदगल, नरेंद्र यादव, आशीष गौड़, सोनू यादव, प्रियंका यादव, पूजा कुमारी, पूजा वर्मा, सोनम यादव, राजेश चौधरी, सुरेंद्र शास्त्री, वीरेंद्र यादव, प्रवीण कुमार आदि बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

AU8803, never heard of ’em before. But hey, gotta try new things, right? Website seems straightforward enough. Gonna drop some dough and see what happens. Stay tuned! au8803