मनरेगा पर केवल नाम का हल्ला मचाती है कांग्रेस और आप-सांसद सुभाष बराला
विजय रंगा(ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज़.फतेहाबाद/टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मनरेगा, कॉमनवेल्थ गेम्स और हरियाणा की राजनीति को लेकर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर केवल शोर मचाने का काम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी करती रही हैं, जबकि असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस योजना को नया रूप और नई दिशा दी गई है। सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के विचारों और उनके सम्मान के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। मनरेगा जैसी योजना का उद्देश्य गरीबों और मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार देना है और सम्मानजनक रोजगार देना है और भाजपा सरकार इसी मूल भावना के साथ इस योजना में ट्रांसफॉर्मेशन और नयापन ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मूल सरकार का मूल मंत्र ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करना और मनरेगा को कृषि से जोड़ना है। अब मनरेगा के तहत रोजगार की अवधि बढ़ाकर 125 दिन किए जाने की दिशा में काम हो रहा है और इसे कृषि गतिविधियों से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर पूछे गए सवाल पर सुभाष बराला ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि देश को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है।

Hey, 399pakgame! Just checked it out. Looks pretty solid for some casual gaming fun. Might just have to give it a whirl later. Always looking for new stuff to play, you know? Check it out guys! 399pakgame