निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश प्रभारी बिरदी चंद गोठवाल को किया सम्मानित
भीम प्रज्ञा न्यूज़.नारनौल।
मूक नायक का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेधन गत रविवार को शिमला, हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक गेयटी हेरिटेज एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित किया गया। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए पत्रकार प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त एक दिवसीय अधिवेशन के सफल आयोजन का संपूर्ण आयोजन हिमाचल प्रदेश, शिमला के सभी मूक नायक पत्रकारों की टीम द्वारा सामूहिक तौर पर किया गया । टीम की पुरजोर मेहनत के फलस्वरूप इस समारोह का आयोजन बहुत ही सराहनीय रहा। लोकतंत्र की नींव के चौथे स्तंभ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, प्रेस के विभिन्न आयामों पर खुलकर विचार विमर्श किया गया। मूकनायक के प्रदेश प्रभारी बिरदी चंद गोठवाल ने कहा कि शिमला में मूक नायक के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन ने आमजन को निष्पक्ष व निर्भीकता की भूमिका निभाने का संदेश दिया है। बेजुबान की जुबान, पीड़ा तथा मर्म को जन जन तक पहुंचाना ही पत्रकारिता का मूल लक्ष्य है। जनमानस की आवाज़ को बुलंद करना, उसके हितों की रक्षा करना तथा इसके लिए सत्ता को सचेत करना, मनमानी से रोकना, न्यायसंगत फैसले लेने हेतु बाध्य करना प्रेस तथा पत्रकारिता के मूल कर्तव्य है। इस अवसर पर उद्योगपति विशाखा गायकवाड, प्रमुख समाजसेविका डॉ रितु सिंह, क्रांतिकारी संघर्षशील युवा लीडर अधिवक्ता रजत कल्सन, संदीप सुधाकर गायकवाड और इस मिशन में जुड़े संगठनों, पत्रकारों, समाजसेवकों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शाल भेटकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने उद्बोधन द्वारा वर्तमान समय में सामाजिक भेदभाव और उत्पीड़न पर खुलकर चर्चा की तथा विभिन्न मंचों पर आवाज़ उठाने का आवाहन किया। वहीं हरियाणा से प्रदेश प्रभारी बिरदी चंद गोठवाल, पत्रकार प्रेम सिंह, मनोज कुमार, नीलम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से प्रदेश प्रभारी जगदीश चंद्र सिंघल, नंदकिशोर आदि को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमैंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधान संपादक तुषार गायकवाड़, प्रबंध निदेशक डॉ.ओमप्रकाश वर्मा, शिमला प्रभारी देव भारती तथा पूरी शिमला टीम का इस आयोजन में योगदान सराहनीय रहा। उक्त अधिवेशन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मूक नायक के विभिन्न पदाधिकारी, पत्रकार, गणमान्य विभूतियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों, संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा 31 जनवरी 1920 को स्थापित मूक नायक के मिशन को वर्तमान समय में तर्क संगत और लोगों की आवाज बनाना ही अधिवेशन का मूल उद्देश्य और केंद्र बिंदु रहा ।

jilibee is pretty cool. The graphics are awesome, and the gameplay is really engaging. Plus, they seem to have promotions running all the time. Check ’em out! Buzz on over to jilibee