सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.उदयपुरवाटी।
विधानसभा क्षेत्र के छापोली पंचायत के बूथ संख्या 188 के बीएलओ- गिरधारी लाल कनवाडिया, बूथ संख्या -189 के बीएलओ – जयसिंह कृषनिया,बूथ संख्या-190 बीएलओ – रामस्वरूप कीरोड़िया, बूथ संख्या -191 के बीएलओ -रामनिवास सैनी, 192 के बीएलओ -रामनिवास गोदारा बूथ संख्या 193 के बीएलओ हेतराम गुर्जर द्वारा किये गये बेहतरीन कार्य को देखते हुए उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी सुमन जी सोनल और तहसीलदार झंडू राम राम कुड़ी के द्वारा बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीईईओ छापोली विशाल गुप्ता, मास्टर ट्रेनर नरेंद्र जालोपिया,सुपरवाइजर कैलाश चंद मीणा, अतिरिक्त प्रशाशनिक अधिकारी केशरलाल सैनी सहित सहयोगी स्टाफ आदि लोग मौजूद रहें।
