सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज़.बीकानेर।
बीकानेर शहर कांग्रेस के नव-मनोनीत ज़िलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के मनोनयन के उपलक्ष्य में उनके पहली बार भीनासर की पावन धरा पर पधारने पर एक छोटा किंतु उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान, मदनगोपाल मेघवाल को माला पहनाई गई और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। ज़िलाध्यक्ष महोदय ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह के लिए उनका आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टीकूराम मेघवंशी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल जल, और यूथ कांग्रेस जिला महासचिव भीखाराम मेघवाल ने ज़िलाध्यक्ष को बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में कैलाश कड़ेला, सोहनलाल, पूर्व पार्षद मोहनलाल गहलोत, पोकरराम, मूलचंद, बाबूलाल सिंघल, भूराराम, लूणाराम, पूनमचंद, कमल चंद, विदीत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी नेताओं ने मेघवाल के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बीकानेर शहर कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
