भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम जिला झुंझुनू के माध्यम से आज ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में कटौती के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालय झुंझुनू के सामने सद्बुद्धि यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया जिसमें 108 आहुतियां दी गई । विभिन्न देवी देवताओं का आह्वान किया और शिक्षा मंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि इस सत्र के शिविरा पंचांग में ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिन एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में एक दिन की कटौती की गई है ।इन अवकाशों के बदले शिक्षकों को किसी भी प्रकार का वित्तीय लाभ या उपार्जित अवकाश भी नहीं दिया गया है जो कि शिक्षकों के साथ खिलवाड़ है । इन अवकाशों को वापस लेने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की जिसके तहत विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर कार्य कर विरोधी प्रदर्शन,उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन देने ,जिला कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री महोदय के नामज्ञापन देने के कार्य किए गए। इसी क्रम में आज 8 मई को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सद्बुद्धि यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया ।यदि अभी भी शिक्षा मंत्री अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़कर अवकाश कटौती वापस नहीं लेते हैं तो अगले चरण में 18 मई को रामगंज मंडी कोटा जो कि शिक्षा मंत्री महोदय का विधानसभा क्षेत्र है ,में पूरे राजस्थान भर के शिक्षकों द्वारा विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुबेन्द्र बिजारणिया, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य महेंद्र सिंह पूनियां ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश सैनी, जिला अध्यक्ष अशोक कुलहरी, जिला मंत्री सुदेश यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष झुंझुनू रतिराम धींवा, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पायल, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष अमित बराला, मुकेश कुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिंघाना, झुंझुनू ब्लॉक मंत्री विकास बुडानिया, सत्यवीर बराला, राजेश झाझड़िया, संजय कुमार मीणा, सुरेंद्र मीणा, विजेंद्र कुमार झाझड़िया,सुभाष डैला ,राम सिंह राहड़, राजेंद्र बिजारणिया , सुरेंद्र कुमार, रमेश पूनिया, विनोद भड़िया,संजीव बेनीवाल, राम सिंह कुल्हरी, संजीव कड़वासरा, जय सिंह सैनी, सत्य कुमार शर्मा, संजीव शर्मा,धर्मवीर बलौदा, निरंजन लाल शर्मा, सरोज धायल, पारुल, प्रमिला, लीलाधर चाहर, राजवीर कुमावत, अंकित कुमार ,रवि वर्मा, राजकुमार पातुसरी, बीरबल सिंह, राकेश कुमार जीणी, रवि खन्ना, सुरेश जांगिड़, केसर देव, अव्वल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
