-धमतान साहिब की पावन धरा पर 350साला बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
विजय रंगा ( ब्यूरो चीफ),
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना/धमतान साहिब।
रविवार को धमतान साहिब की पावन धरा पर सिख पंथ के नौवें गुरु, धर्म और मानवता के लिए अपने प्राणों का त्याग करने वाले महापुरुष हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी के बलिदान दिवस को350वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की महासचिव व सिरसा सिरसा लोकसभा से लोकप्रिय सांसद कुमारी शैलजा ने धमतान साहिब गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका व अरदास की। सांसद कुमारी शैलजा के साथ क्षैत्र से काफी कार्यकर्ताओं ने भी माथा टेका जिसमें टोहाना कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता बलजिंदर सिंह ठरवी सतबीर दबलैन, बिजेंद्र सिंह सुरजेवाला व आशुतोष शर्मा में मुख्य रूप से सांसद कुमारी शैलजा के साथ थे।इस अवसर पर टोहाना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजिंदर सिंह ठरवी ने बताया कि सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दर्शन हेतु ही आई थी उनके इस प्रोग्राम में शामिल होने के इलावा और कोई प्रोग्राम नहीं था।
