भीम प्रज्ञा न्यूज़.केकड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। इसी क्रम में, केकड़ी के डॉ. श्यामलाल बैरवा को अजमेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष ममता भूपेश और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। डॉ. श्यामलाल बैरवा को अजमेर संभाग का प्रभारी बनाए जाने की खबर से पूरे केकड़ी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। संभाग प्रभारी के रूप में वह अजमेर संभाग में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यों और संगठन को मजबूत करने का काम देखेंगे। इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. बैरवा को उनके सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढेर सारी शुभकामनाएँ दी हैं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि डॉ. बैरवा अपने अनुभव और समर्पण से पार्टी को संभाग में और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
