-अधिवक्ता परिषद के वरिष्ठ सदस्यव व वरिष्ठ एडवोकेट सतपाल सिंगला की अगुवाई में गया टोहाना का अधिवक्ता प्रतिनिधि मंडल
-संविधान दिवस समारोह व प्रांतीय अधिवेशन में कई संविधान विशेषज्ञो ने अपने विचार साझा किए
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। भारतीय अधिवक्ता परिषद शाखा टोहाना के अधिवक्ता गण 30नवम्बर को अम्बाला में आयोजित संविधान दिवस व प्रांतीय अधिवेशन में शरीक हुए।एस ए जैन कालेज अम्बाला शहर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट,नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि गौरव गौतम राज्य मंत्री , हरियाणा, डॉ सीमा सिंह उपाध्यक्ष, हरियाणा अधिवक्ता परिषद,प्रविन्दरसिंह महाधिवक्ता, हरियाणा सरकार, रणबीर सिंह खड़काली राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय अधिवक्ता परिषद व अमित चंदेल, संयोजक, उत्तर क्षैत्र मौजूद रहे।इस पूरे कार्यक्रम के होस्ट अधिवक्ता परिषद अम्बाला व बार एसोसिएशन अम्बाला रही। टोहाना से अधिवक्ता परिषद के अनेक अधिवक्ता इस अधिवेशन में शरीक हुए जिसमें सतपाल सिंगला,महादेव सिंगला, विजेन्द्र सिंह नैन,सुनील भाटिया , प्रवीण गर्ग,महिला अधिवक्ता अनुपा शर्मा, मनप्रीत कौर,कृष्ण गोयल,एस एस पंवार,दीपक राजपाल, कंवलजीत बेहमनिया,जोनी गोयल, जगजीत गर्ग,प्रवीण दहिया, सुशील गर्ग, इत्यादि अनेक अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
