भीम प्रज्ञा न्यूज़.चिड़ावा। झुंझुनूं रोड़ स्थित एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित एग्रीकल्चर संकाय के 15 विद्यार्थियों का सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज में चयन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चैयरमेन सुनील कुमार डांगी ने बताया कि एग्रीकल्चर संकाय के प्रभारी अमित कुमार बलवदा के संरक्षण में विद्यार्थियों ने नित नये आयाम स्थापित किये हैं। इन चयनित विद्यार्थियों में नवीन कुमार पुत्र राजेश कुमार, मनेन्द्र पुत्र विद्याधर व आशीष पुत्र सुनील कुमार का राजस्थान कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर जयपुर, कशीश पुत्री पवन कुमार का बीकानेर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर , सपना पुत्री नौनिहाल सिंह व आर्यन पुत्र राजेंद्र कुमार को गवरमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज चूरू, शुभम पुत्र पुष्पेंद्र सिंह को गवरमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज सीकर, अंकिता पुत्री सुल्तान सिंह को गवरमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज धोलपुर, विष्णु मीणा पुत्र ओमप्रकाश मीणा को महाराणा प्रताप एग्रीकल्चर कॉलेज उदयपुर व उज्ज्वल पुत्र प्रमोद कुमार का बी.आर. एग्रीकल्चर कॉलेज सहवा आदि प्रमुख है। इस अवसर पर एम डी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, चिड़ावा की मैनेजिंग डायरेक्टर समित डाँगी व प्रिंसिपल अजीज मोहम्मद ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट की। इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने कुशल प्रबंधन, संस्कारमय वातावरण व शैक्षणिक नवीन अनुसंधानों के माध्यम से नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है । एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन बड़े शहरों की तनावपूर्ण जीवन शैली से दूर आई. आई टी., नीट की तैयारी के लिए एकमात्र विकल्प बन गया है। वर्तमान में कक्षा 6 से 10 प्री फाउंडेशन, 11 से 12 फाउंडेशन व टारगेट के नये बैच भी संचालित है। इस अवसर पर एम. डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
