भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़।स्थानीय अंबेडकर भवन में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह जानकारी देते हुए अंबेडकर विचार मंच के तहसील अध्यक्ष भागीरथ फदनपुरा ने बताया कि इस अवसर पर दलितों की दशा व दिशा पर एक संगोष्ठी हुई । जिसमें प्रमुख वक्ता मंच के जिला अध्यक्ष अर्जुनलाल वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरफूल सिंह, एडवोकेट सज्जन हापास, पूर्व सरपंच नरेश मंडीवाल, शिक्षाविद्रामचंद्र कसवाली, इंजीनियर प्रशांत वर्मा, डॉ. विमलेश रोलन, बाबूलाल तंवर , पार्षद प्यारेलाल मेघवाल व बीएसएफ के सेवानिवृत कमांडेंट बीरबल सिंह डूडवा रहे। संगोष्ठी का संचालन गणेश चौहान ने किया जबकि बाबूलाल तंवर ने आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरलाल सिंह महरिया के अनुज व सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामचंद्र महरिया के सुपुत्र विजेंद्र महरिया, समाजसेवी कामरेड विद्याधर नारसरा तथा मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरपंच मोहनलाल मलडाटू के असामायिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
