भीम प्रज्ञा न्यूज़.लक्ष्मणगढ़। जाट बोर्डिंग हाउस संस्थान सीकर का 82 वाॅ वार्षिक सम्मेलन 25 दिसंबर को मनाया जाएगा।संस्थान के प्रेस सचिव हरिराम मील ने बताया कि बुधवार को जाट बोर्डिंग हाऊस संस्थान सीकर स्थित कार्यालय में कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें संस्थान का 82वाॅ वार्षिक सम्मेलन 25 दिसंबर को मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को विशाल रुप देने के लिए अलग-अलग समितिया बना कर जिम्मेदारिया दी गई। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारियां तन मन धन से निभाने का संकल्प लिया। तथा मुख्य अतिथि व अतिथियों को निमंत्रण पत्र देने पर चर्चा की । इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष गणेश बेरवाल,शिव नाथ भडिया,के डी नेहरा, सुरेश थालोड़,हरिराम मील, रुड सिंह महला, जयंत खीचड़, हरफूल सिंह, सूरजभान सिंह, डॉ यूधवीर सिंह महला, डॉ रमन चौधरी, ऊंकार मल मूड़, दुर्गा देवी रणवा, राजेंद्र डोरवाल,बनवारी लाल नेहरा, सोहनलाल बाजियां, बनवारी लाल बाजियां, नेमीचंद खीचड़, जगदीश प्रसाद खीचड़, किशोर माडोता , प्रकाश बेरवाल आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
