जन्म के साथ ही मनुष्य की आयु और मृत्यु निश्चित हो जाती है : राधेश्याम
सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया
भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमूं।
संसार में जब मनुष्य का जन्म होता है तो ठीक उसी समय जन्म के साथ ही व्यक्ति की आयु और मृत्यु निश्चित हो जाती है। इसलिए व्यक्ति इस जीवन को जितना धर्म और सेवा के लिए समर्पित कर सके, करना चाहिए। मनुष्य जीवन में व्यक्ति को राम नाम का स्मरण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि राम नाम के जाप मात्र से ही मानव जीव का कल्याण इस संसार में हो जाता है। इस कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है और सच्चे ह्रदय से हरिनाम के सुमिरन मात्र से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। इसके लिए कठिन तपस्या और यज्ञ करने की आवश्यकता नहीं है। यह बात रविवार को शहर के थाना मोड़ स्थित बागड़ा भवन में श्री गुरु प्रेरणा सत्संग मंडल चौमू के द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन एवं भजनामृत कार्यक्रम में मंडल के संरक्षक राधेश्याम जांगिड़ ने कही। मंडल के व्यवस्थापक ओमप्रकाश माधाणी ने राम दरबार व अन्य देवी-देवताओं की फूलों से मनोहरी भव्य झांकी सजाई। इन्होंने अपने मुखारविंद से भक्तों को कहा कि सत्संग सुनने व करने से मनुष्य का जीवन आनंदमय व सुखमय हो जाता है। भगवान तो केवल प्रेम के भूखे हैं। मंडल के सदस्यों ने सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को सीताराम-राधेश्याम के नाम का सस्वर जाप करवाया। भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनामृत कार्यक्रम में गायक पवन महेश्वरी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। जिससे उपस्थित श्रद्धालु नृत्य करने पर मजबूर हो गए l इसके पश्चात प्रभु की आरती की गई और श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी भी खिलाई गई। मंडल के संरक्षक राधेश्याम जांगिड़ एवं व्यवस्थापक ओमप्रकाश माधाणी ने कार्यक्रम आयोजक सुणाराम शर्मा का मंडल की ओर से माला व दुपट्टा पहनाकर एवं राम दरबार की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया। इस साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन एवं भजनामृत कार्यक्रम में नृसिंहपुरी मंदिर उदयपुरिया के नृसिंहपुरी महाराज, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, धोली मंडी वीर हनुमान मंदिर के महंत पंडित कैलाश शर्मा, रेवतराम बागड़ा, मोहनलाल बागड़ा, मदनलाल बागड़ा, रामेश्वर, नारायण लाल, हनुमान सहाय बागड़ा, राजेश कुमार शर्मा, नरेशपाल सिंह, शिवकुमार महेश्वरी, पप्पू माधाणी, जगदीश कुमावत, बंशीधर जांगिड़ बाबा, मनोज, नवरत्न भातरा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, ईश्वर शर्मा, संदीप भातरा, टीन्नू जांगिड़, प्रभु शर्मा, मुकेश, गणेश, रतनलाल सिद्ध, अरविंद भातरा, रामकिशोर कुमावत, नीलकमल सैनी, नगर परिषद के पार्षद संदीप शर्मा, गजेंद्र यादव सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
