भीम प्रज्ञा न्यूज़.पलसाना। श्री जनता गौशाला समिति, पलसाना में सोमवार को सुबह 7.30 बजे राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में गायों को हरा चारा गुड एवं लापसी खिलाई गई। गौशाला कोषाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल के सानिध्य में जनता गौशाला में गौपूजन एवं गौसेवा (गौमाता के लिए लापसी , हरा चारा (11 क्विंटल ), गुड़ आदि खिलाया गया। गौशाला में हो रहे विकास एवं प्रगति को देखकर सभी ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए जनता गौशाला समिति कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सरपंच रूप सिंह शेखावत, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, शारीरिक शिक्षक कमल कुमार मीणा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, संजय अग्रवाल , कैलाश सिंह, विक्रमसिंह खेजड़ोलिया, शिवराज सिंह शेखावत, जुगल किशोर गोयल, जितेंद्र कुमार जैन, ओम सिंह शेखावत , बंशीधर कुमावत, श्रीराम अग्रवाल, शिंभूदयाल पिपलोदा एव गौशाला कार्यकारिणी सदस्य, ग्रामवासी एवं गौभक्त मौजूद रहें।

Betanoflamengo seems to be gaining a lot of traction. I haven’t personally played, but heard positive things in chat. If you want to learn more check out their page: betanoflamengo