सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.अजीतगढ़।
स्थानीय श्री कृष्ण गोशाला परिसर में पशुपालन विभाग व गोशाला प्रबंधन के तत्वावधान में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सफाई के लिए श्रमदान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत नियमित सार्वजनिक स्थानों पर सफाई किया जाना चाहिए। वहीं पशुपालन विभाग नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण पालीवाल ने पशुपालन, गोपालन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोशाला प्रबंधन ने गोपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की तथा विभिन्न कठिनाइयों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। इससे पूर्व गोशाला परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौपूजन किया गया तथा गायों को हरा चरा एवं गुड़ एवं अन्य स्वास्थ्यप्रद सामग्री खिलाई। इस दौरान गोशाला प्रबंधन सचिव मूलशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन लाल पारीक, पशुधन प्रसार अधिकारी महेंद्र सिंह शेखावत, प्रशांत दानोदिया, सीमा यादव, अर्चना मीणा समेत अनेक गणमान्य लोग, गोभक्त मौजूद थे। इसी प्रकार राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर शहर के नगरपालिका द्वारा विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाई गई तथा साफ सफाई का कार्य किया गया।

Solya777, vaya que me ha dado algunas sorpresas! Al principio dude, pero ya le estoy agarrando el gusto. Ojalá sigan mejorando solya777.