रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज़.टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा ने सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी आवेदनों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाधान शिविरों के माध्यम से जनता को एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो मामले मौके पर निपटाए जा सकते हैं, उन्हें वहीं तत्काल हल किया जाए। शिविर में आए कई आवेदनों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निवारण के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, राजस्व तथा अन्य नागरिक सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी शिकायतें इन समाधान शिविरों के माध्यम से निवारण करवाएं।समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं इसलिए समस्याओं का समाधान त्वरित किया जा रहा है।

Okay, wjevocasino is where I go when I’m feeling lucky. They’ve got a good selection of games and the bonuses are pretty decent. Just remember to gamble responsibly! Worth a shot if you’re looking for some casino action wjevocasino.