भीम प्रज्ञा न्यूज़ बुहाना। श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल बुहाना में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर कक्षा-वार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य श्री मनमोहन शर्मा ने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की वार्षिक तैयारी का महत्वपूर्ण आधार होती हैं। अच्छे परिणाम कठोर परिश्रम, अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम होते हैं। उन्होंने पुरस्कृत विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों से भी निरंतर मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधक हवा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इससे छात्र लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान पंकज शर्मा, नरेंद्र शेखावत, उमेश जांगिड़, संदीप दायमा, राकेश कुमार, मुस्कान अग्रवाल, रवीना तंवर, मुनेश कुमारी, संदीप कुमार, अंशु तंवर, चंद्रेश भारद्वाज, सरिता कुमारी, बबीता कुमारी, पूनम शर्मा, रवीना कंवर सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Yo, gameb369 is my go-to spot. Seriously, if you’re looking for some fun and maybe even a little win, check it out at gameb369. Good times.