निजी अस्पतालों में सोनोग्राफी की जांच हजारों में, अटेली सीएसी में नि:शुल्क
स्वास्थ्य मंत्री के गृह क्षेत्र अटेली सीएचसी में मंगलवार एक दिन की बजाय हर दिन होंगे अल्ट्रासाउंड
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.मंडी अटेली।
अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से अटेली क्षेत्र के मरीजों व आमजन को लाभ मिल रहा है। हरियाणा की पहली सीएचसी में यह सुविधा प्रारंभ में केवल मंगलवार को दिन निर्धारित किया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों व मरीजों की संख्या बढ़ने केे चलते इस सुविधा को 16 दिसंबर से प्रतिदिन कर दिया है तथा सोनोलोजिस्ट डा. धर्मेंद्र सांगवान की अटेली में प्रतिदिन ड्यूटी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के निर्देश पर मंगलवार को अटेली सीएचसी में आधुनिक अल्ट्रासाउंड सुविधा 25 नवंबर को सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के द्वारा शुभारंभ किया था। अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है। अल्ट्रासाउंड की जांच निजी अस्पतालों में एक हजार से दो हजार रुपए तक होती है जो अटेली सीएचसी में यह सुविधा शुरू होने से नि:शुल्क होने लगी है। अभी तक अटेली अस्पताल में 187 मरीजों के विभिन्न प्रकार के उल्टासाउंड हो चुके है। इस पहल से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा सुधार होगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो गया है। अल्ट्रासाउंड सुविधा के शुरू होने से अटेली व आसपास के हजारों मरीजों को अब नारनौल, रेवाड़ी या अन्य शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गर्भवतियों समेत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक जांच अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी जिससे समय और धन की बचत होगी।
अब हर दिन होगी सोनोग्राफी अटेली में
सोनोलोजिस्ट डा. धर्मेंद्र सांगवान ने बताया कि शुरू में सप्ताह में एक दिन ही सोनोग्राफी होती थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से व मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते 16 दिसंबर से प्रतिदिन कर दिया है। 25 नवंबर को पहले दिन सोनोग्राफी 15, इसके बाद 2 दिसंबर को 52, 9 दिसंबर को 55 तथा 16 दिसंबर को 65 सोनोग्राफी हुए। प्रतिदिन होने से अटेली क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। अटेली में कलर अल्ट्रासाउंड होगे।
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि अटेली से शुरुआत इसलिए की क्योंकि यह मेरा निर्वाचन क्षेत्र है और यहां की जनता कई वर्षों से इस सुविधा की मांग कर रही थी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर पुरजोर काम किये जा रहे है। प्रदेश को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में धरातल स्तर पर काम किये जा रहे है।

4rabet is my go-to for Cricket betting, especially IPL. Great platform and reliable. If you’re not sure, check this official or fan link: 4rrabet