भीम प्रज्ञा न्यूज़.सीकर। पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह की जयंती पर जाट समाज सीकर की ओर से किसान सम्मान और स्वाभिमान हुंकार किसान रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए जाट समाज सीकर संरक्षक नरेंद्र धायल ने बताया कि गुरुवार को आयोजित मीटिंग में रैली पूरी धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया जिसमें बड़ी संख्या में किसान परिवार अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को देश की रीढ़ मानने वाले चौधरी चरणसिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसान, गांव और खेती की मजबूती के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा कहा कि जब तक किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। उनका संघर्ष और उनकी नीतियाँ आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौधरी चरणसिंह की जयंती पर ऐतिहासिक किसान रैली का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी को उनके किसान हितैषी विचारों से जोड़कर किसान सम्मान और अधिकारों की भावना को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर चौधरी चरणसिंह ग्रामीण संस्थान के पूर्णमल सूंडा ,नरेन्द्र धायल, वीर तेजा सेवा संस्थान के सावरमल मुवाल, महिपाल बाजिया, रामवतार खीचड़, मंडी उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद बाजिया, कार्यालय सचिव मोनू गोकलपुरा सहित आदि मौजूद थे।
