सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज.उदयपुरवाटी। दिल्ली जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी व निहत्थे छात्र छात्राओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज व हमले के विरोध स्वरूप आज चोफुल्या में एडवोकेट के के सैनी उदयपुरवाटी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर,देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर, देश के युवाओं के साथ न्याय की मांग की । साथ ही देश के सबसे भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा देने की मांग, पेपर लीक पुनः नहीं हो इसके लिए ठस व स्पष्ट दंड पूर्ण नीति बनाना व नीट पेपर लीक प्रकरण से अवसाद में आकर जांन गंवाने वाले लगभग दो दर्जन छात्र छात्राओं के परिवार जनों को 1-1 करोड़ मुआवजा राशि दिलाने की मांग करना एवं धरना प्रदर्शन कर संसद घेराव में निहत्थे छात्र छात्राओं पर दर्ज केस वापस लेने की पुरजोर मांग की। ये धरने प्रदर्शन आदि उक्त मांगे पूर्ण नहीं ,होने तक ,जारी रहेगे। इस दौरान के के सैनी उर्फ किशोर कुमार सैनी, मोहनलाल किशोरपुरा सरपंच,सुरेश मीणा,महेश सैनी, सांवर मल खटाना, गिरधारी रावत आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर नारे बाजी की गई। इस दौरान भागु राम,रतन लाल , प्रभाती, अनिल,अमित, भुवनेश हर्षा राम, कैलाश ,धुडा राम, मयूर आदि अनेक दर्जन लोग उपस्थित रहे।
