सुमेर मीणा
भीम प्रज्ञा न्यूज.चिराना। ग्राम पंचायत के मोक्षधाम के पास शीतला ढुंगरी पर स्थित सदियों पुराने प्राचीन शीतला माता मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया गया है। बुधवार को पंडित मनोज शर्मा के पाण्डित्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भड़ ल्या नवमी के शुभ मुहर्त में माता शीतला की नवीन मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई और विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी के साथ आरती बोली गई। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार माने तो,यह मंदिर पहले अपने चमत्कारों के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध था और वर्षों पहले यहाँ नियमित रूप से पूजा-अर्चना होती थी। करीब दो सौ साल पहले यह मंदिर पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया था और चारों ओर विलायती बबूल (झाड़ियों) के उग आने से मंदिर के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए थे,जिसके चलते ग्रामीणों का यहां पर आना-जाना मानो बंद सा ही हो गया था।
सपने में दिखाई दी माता, तो बारी ने सपना साकार करने का उठाया बीड़ा
इस संदर्भ में बात की तो चिराना निवासी छगन लाल बारी ने बताया कि माता रानी ने मुझे सपने में आकर इस प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार की प्रेरणा दी/बात कही थी। इसके बाद उन्होंने इस पुनीत कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाया ओर अपने बेटे अनिल से बारी ने बात की तो सबसे पहले छगन लाल बारी ने मंदिर के मुख्य रास्ते को जेसीबी की सहायता से सुगम बनवाया और कांटेदार जंगल साम्राज्य को हटाया और क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत करवाई। तो दूसरी तरफ अनिल बारी ने बताया कि मंदिर परिसर में साफ-सफाई होने के बाद अब यहां श्रद्धालुओं के लिए पानी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था भी कर दी गई है।सीधा रास्ता हो जाने से अब वाहनों से भी सीधे मंदिर पहुंच सकेंगे श्रद्धालु,क्योंकि कीकरों को हटाकर मंदिर के रास्ते को इतना सुगम और चौड़ा बना दिया गया है कि अब आने वाले श्रद्धालु सीधे मंदिर के द्वार तक पहुंच सकते हैं। प्राचीन धरोहर के पुनर्जीवित होने और माता की मूर्ति की पुनः स्थापना होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है और अब यहाँ फिर से श्रद्धालुओं की रौनक लौटने लगेगी और आस्था का सैलाब दिखाई देगा। स्वयं सिद्ध अबूझ मूहर्त में किये गए इस पुनीत कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी डॉ राजेंद्र कुमावत,सोहन सेन, रविकांत गुप्ता,संजय बारी नथमल अग्रवाल,राजेश सिंह ,विनोद बारी,संजय पाराशर,महेंद्र कुमावत मिस्त्री,रतन नायक, मामराज,चेतन कुमावत, विकास कुमावत,राकेश कुमावत, नरसी राम कुमावत सहित कई गणमान्य लोग व महिलाओ ने उपस्थित होकर सहभागिता निभाई।
