भीम प्रज्ञा न्यूज़@राकेश कुमार बेरवा, टोंक।
पीपलू थाना पुलिस ने जानलेवा हमले व हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रकरण में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो एवं एक बोलेरो वाहन को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक राकेश कुमार बैरवा एवं रतनलाल भार्गव के निर्देशन में, पुलिस उप अधीक्षक पीपलू रामावतार के सुपरविजन में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना पीपलू में दर्ज प्रकरण संख्या 142/2025 हत्या के मामले में गिरोह बनाकर अपराध कारित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। उप निरीक्षक राजकुमार एवं उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए मामले में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या RJ 14 UN 7120 तथा बोलेरो कैंपर संख्या RJ 14 GT 6213 को आरोपियों सोएब खान उर्फ सोफटी एवं अमन शर्मा की निशानदेही पर जब्त किया।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में अनुसंधान निरंतर प्रगति पर है।
इस कार्रवाई में डीएसटी टोंक एवं थाना पीपलू स्तर पर गठित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गठित टीम में ओमप्रकाश चौधरी, उप निरीक्षक प्रभारी डीएसटी एवं डीएसटी टीम तथा राजकुमार, उप निरीक्षक एवं थाना अधिकारी पीपलू मय थाना टीम शामिल रहे।
पीपलू पुलिस की इस कार्रवाई को गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

i9bet015. Seems like they’re targeting a specific audience. I’ll swing by and observe… is there any reason to actually BET? i9bet015