छात्रा मयंक पुत्री राकेश कुमार को 11 हज़ार रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित करते हुए अतिथिगण
भीम प्रज्ञा न्यूज़.पचेरी। बुहाना रोड़ पर स्थित ज्ञानदीप पब्लिक माध्यमिक विद्यालय, पचेरी बड़ी में वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंशीधर सोनी रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमर सिंह यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में रामफल शर्मा, यासीन खान, उपसरपंच धर्मपाल चौरा, छबील सिंह राजपूत, राजकुमार यादव, पतासी देवी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी। विद्यार्थियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मयंक पुत्री राकेश कुमार ने बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की ओर से उन्हें 11 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय संचालक कृष्ण कुमार टेलर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए घोषणा की कि आगामी बोर्ड परीक्षा में सेंटर टॉपर विद्यार्थी को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 11 हज़ार रुपये, 90 प्रतिशत पर 51 सौ रुपये तथा 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 21 सौ रुपये सहित अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घोषणाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक संदेश एवं लोकसंस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। समारोह में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। स्कूल स्टाफ में दिलीप कुमार, राजेश कुमार, सरिता देवी, मिन्नू कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।इस अवसर पर अभिभावकों में धर्मवीर, लीलाधर शर्मा, गन्नी खां, मुन्ना खान, दिलीप पेंटर, विजेंद्र सिंह तंवर, नेतराम यादव, प्रकाश बंजारा, रमेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The jl18app? Yeah, got it on my tablet. Streams work well in my experience so far, but they can be a little laggy sometimes based on location. Pretty slick though! jl18app
Jiliaa is the new kid on the block that I’ve recently found. I gave it a spin and honestly, it’s not too shabby. Good for killing some time. See for yourself at: jiliaa.
PH62 is… well, PH62. Not gonna lie, it’s a little basic, but if you’re not looking for anything fancy, it does the job. Check it out yourself at ph62.