भीम प्रज्ञा न्यूज़ पचेरी।
जय बाबा हीरानाथ खेल मैदान, देवलावास में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को फाइनल क्रिकेट मुकाबले एवं प्रतिभागी सम्मान समारोह के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में नोबल एजुकेशन ग्रुप के निदेशक इंजीनियर संदीप नेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वरिष्ठ नागरिक रामकुमार नेहरा ने की।
समापन अवसर पर मैदान खेल भावना, अनुशासन और उत्साह से सराबोर नजर आया। प्रतियोगिता के दौरान गांव के युवाओं और बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण काबिले-तारीफ रहा, जिसने ग्रामीण खेल संस्कृति को एक नई ऊर्जा दी।
मुख्य अतिथि इंजीनियर संदीप नेहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। जो युवा मैदान में नियमों का पालन करना सीखता है, वही आगे चलकर जीवन में भी सफल नागरिक बनता है।”
उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया और आयोजक नवयुवक मंडल को इस प्रेरक आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामकुमार नेहरा ने कहा कि आज के दौर में ग्रामीण युवाओं को नशा और भटकाव से बचाकर खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन गांव के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं। फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जिसे 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं खटोटी गांव की टीम उपविजेता रही, जिसे 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। दोनों ही टीमों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
समापन समारोह में खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजक मंडल की मेहनत और व्यवस्थाओं की भी सराहना की गई। उपस्थित अतिथियों ने नवयुवक मंडल को ऐसे अनुशासित, सफल और प्रेरणादायी आयोजन के लिए ढेरों बधाइयां दीं। यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता रहा, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश भी बनकर उभरा।

Spicycassino is bringing the heat! I’m talking slots, table games, the works! It’s got everything you need for a good night in or a casual spin. And who knows? Maybe you’ll hit the jackpot! Give ’em a look at jackpot 777.