भीम प्रज्ञा न्यूज.पचेरी। झुंझुनूं जिले के एक गांव में एक शिक्षक द्वारा स्कूल छात्रा के साथ छेडछाड करने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग को लेकर स्कूल के गेट पर ताला जड दिया तथा विरोध प्रदर्शन कर शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के कक्षा नौ में मात्र तीन ही बच्चें है। 20 जूलाई को दो ही बच्चें स्कूल आए थे। इस दौरान शिक्षक ने एक बच्चें को कक्षा से बाहर भेज दिया तथा कक्षा कक्ष में बच्ची के साथ छेडछाड की। इस दौरान बच्ची ने स्कूल से घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन दूसरे दिन स्कूल पहुंचे तथा स्कूल प्रधानाध्यापक से शिक्षक के बारे में शिकायत कर उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। ग्रमीणों का आरोप है प्रधानाध्यापक ने मामले की जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की तथा शिक्षक को बचाने के लिए पीडिता के परिजनों के साथ समझौता करने का दबाव बनाया गया। घटना के चार दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा स्कूल गेट पर ताला जडकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान घटना की सूचना पर सीबीईओ, पीईओ, थानाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान ग्रामीणों से अधिकारियों की वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को गिरफतार करने की मांग की। इस दौरान शिक्षा विभाग व अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइस कर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग को लेकर अडे रहे। इस दौरान सीबीईओ ने बताया कि मामले को लेकर कमेटी बनाई गई है, जिसकी रिपोर्ट आने पर शिक्षक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

राजकीय स्कूल में शिक्षक ने की छात्रा के साथ छेडछाड, ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग को लेकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन








