Advertisement

User Application Form


Terms & Conditions

Card Terms and Conditions

1. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि उपरोक्त समस्त विवरण मेरी जानकारी में पूर्णतया सत्य हैं। व्यक्तिगत विवरण से संबंधित जानकारी गलत साबित होने पर इसकी सारी जिम्मेदारी मेरी होगी।

2. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मेरी समाज में एक कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, निष्ठावान व्यक्ति की छवि है। पत्रकारिता सेवा में मेरी अपार निष्ठा है। मैं वैधानिक रूप से पूरी निष्ठा से समाज में व्याप्त समस्याओं के लिए आवाज उठाता रहूँगा/रहूँगी।

3. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मैं भड़काऊ, भ्रामक, धर्मार्थ, अभद्र, अश्लील , किसी अन्य के निजी अधिकारों का उल्लंघन करने वाली, घृणा फैलाने वाली या नस्लवाद/उग्रवाद को बढ़ावा देने वाली कोई आपत्तिजनक लेख नही लिखूंगा/लिखूंगी।

4. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि कालेधन को बढ़ावा देने वाली, जुआ खेलने के लिये प्रोत्साहित करने वाली अथवा किसी भी अन्य दृष्टि से कानून के विरुद्ध, महिला/दिव्यांगों/ नाबालिगों के लिये हानिकारक किसी अन्य के कॉपीराइट्स, पेटेंट, ट्रेडमार्क या प्रोपराईट्री अधिकार का हनन करने वाली, किसी अन्य कानून का उल्लंघन करने वाली, ऐसे गैर जिम्मेदाराना संदेश जो दूसरों को ठेस पहुंचाने वाले हों, समुदाय को बरगलाती हों या स्वभाव से द्विअर्थी हों, उसको कभी नहीं लिखूंगा/लिखूंगी।

5. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि कोई भी ऐसा कार्यक्रम जोकि राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सार्वभौमिकता, संविधान, स्वाभिमान के विरुद्ध हों, अथवा किसी पड़ोसी मित्र राष्ट्र के साथ के सद्भावना पर कोई विपरीत प्रभाव डालती हों या जन सामान्य को भड़काने वाली हों या किसी भी किये गये अपराध के छानबीन में व्यवधान उपस्थित करता है अथवा किसी भी तरह से राष्ट्र के गौरव/संप्रभुता को ठेस पहुंचाता है। उसको नही लिखूंगा/लिखूंगी। मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मैं पत्रकारिता सम्बन्धी भारत सरकार के बनाने गये नियमों का पूर्णतया पालन करता हूँ कि बिना किसी राग द्वेष के सत्य खबरों पर आधारित समाचारों को ही प्रेषित/ प्रकाशित करूंगा/ करूंगी।

6. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मेरे द्वारा लिखे गए समाचार के प्रति जबाबदेही मेरी स्वंय की होगी। इससे अखबार के प्रकाशक, मुद्रक सम्पादक से कोई अन्य सदस्यों की जबाबदेही नहीं रहेगा/ रहेगी।

7. मैं शपथ पूर्वक घोषणा करता/करती हूँ कि मेरे द्वारा भेजे गए समाचारों सूचनाओं, विज्ञापनों और जानकारियों का समस्त उत्तरदायित्व मेरा होगा। मेरे द्वारा भेजी गई सूचनाओं/समाचारों पर किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होने पर संपादन मंडल का निर्णय सर्वमान्य और स्वीकार्य होगा।

8. मैं अपने होशोहवास में शपथ पूर्वक घोषणा करता हूं कि मेरे द्वारा समाचार संकलन समाचार प्रेषण फोटो/ वीडियो और समाचारों/सूचनाओं में सभी पक्षों का उल्लेख करूंगा/करूंगी तथ्यहीन आरोपित खबरों का समस्त उत्तरदायित्व मेरा और मेरे द्वारा स्वीकार होगा। पत्र में प्रकाशित खबरों के प्रकाशन से संबंधित संपादन मंडल का निर्णय अंतिम एवं मुझे स्वीकार होगा।

9. मैं घोषणा करता/करती हूँ कि मेरे द्वारा लिखे गए समाचार के प्रति जबाबदेही मेरी स्वंय की होगी। इससे अखबार के प्रकाशक, मुद्रक सम्पादक से कोई अन्य सदस्यों की जबाबदेही नहीं रहेगा/ रहेगी।

संगठन के दिशा निर्देश—

Bheem Pragya एक फर्म है। इसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत है। एसोसिएशन के सर्वाधिकार संस्थापक अध्यक्ष को हैं। Bheem Pragya एक ऐसा मंच है, जो कि समाज के अशिक्षित, शोषितों, पीड़ितों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें न्याय की चौखट पर ले जाने का मार्ग दिखाता है तथा छिपी प्रतिभाओं को निखारने का उचित अवसर प्रदान करता है। एसोसिएशन से जुड़ने के लिए निम्नलिखित दिशा निर्देषों का पालन करना होगा-

  • Bheem Pragya के सदस्यों को ऐसी खबरों को प्रमुखता देनी होगी, जो कि सामाजिक शोषण व उत्पीड़न के शिकार लोगों की आवाज बनकर उन्हें न्याय पाने का मार्ग दिखा सके। सदस्य ऐसी खबरों तथा समाज सेवा से जुड़ी खबरों को एसोसिएशन के कार्यालय में भेज सकते हैं, ताकि उन्हें मीडिया, खास तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहंुचाया जा सके।
  • Bheem Pragya के सदस्यों को मीडिया के नकारात्मक पहलू से बचना होगा। उन्हें सनसनी फैलाने वाली, व्यक्तिगत रूप से किसी भी शख्सियत के सम्मान को चोट पहंुचाने वाली खबरों से परे रहना होगा। ऐसी सामग्री का उपयोग करने वालों की सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। सदस्यों को समाज में नकारात्मकता का संदेश देने वाली खबरों से भी दूर रहना होगा।
  • समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं के बारे में जानकारी मिलने पर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें निखारने का प्रयास करना होगा।
  • समाज की बेहतरी के लिए बिना किसी प्रचार के निस्वार्थ रूप से कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी पटल पर लाने का कार्य करना होगा, ताकि वह समाज के आम नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।
  • किसी भी अधिकारी, नेता अथवा अन्य व्यक्ति पर अनावश्यक रूप से प्रभाव जमाने के लिए Bheem Pragya अथवा उसके परिचय पत्र, सदस्यता प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाना अपराध माना जाएगा तथा ऐसे व्यक्ति की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी।
  • Bheem Pragya की राष्ट्रीय, राज्य, जिला, शहर, कस्बा और हर गांव में इकाइयां गठित की जाएंगी।
  • Bheem Pragya की सदस्यता के लिए आवेदन केवल Bheem Pragya की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन किया जा सकता है।
  • Bheem Pragya की सदस्यता ग्रहण करने के लिए वेबसाइट पर जोभी विवरण भरा गया है तथा उस पर आवेदक द्वारा अपनी जोभी फोटो अपलोड की गई है उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की है।
  • यह आवश्यक नहीं है कि आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक को Bheem Pragya की सदस्यता मिल ही जाए। एसोसिएशन के सम्बन्धित अधिकारी पहले आवेदन पत्र का अवलोकन करते हैं उनकी सन्तुष्टि के पश्चात ही एसोसिएशन की सदस्यता प्रदान की जाती है।
  • आवेदक की आयु कम से কমপক্ষে 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • Bheem Pragya की सदस्यता सामाजिक सेवाकार्यों के लिए प्रदान की जाती है। यदि एसोसिएशन का कोई सदस्य अथवा पदाधिकारी आसामाजिक कार्यों में अथवा भारतीय संविधान के विरुद्ध कार्यों में संलिप्त है और इसकी मौखिक या लिखित शिकायत प्रधान कार्यालय को मिलती है तो उसकी सदस्यता तत्काल समाप्त कर दी जाएगी तथा पदाधिकारी को तत्काल पदमुक्त कर दिया जाएगा। इसकी सूचना उनके फोटो के साथ वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी जाएगी।
  • यदि सदस्य अथवा पदाधिकारी अपना परिचय पत्र मंगाना चाहते है तो उसके लिए वार्षिक शुल्क रुपये 500/- एसोसिएशन के खाते में अग्रिम जमा करने होंगे तथा इसकी सूचना तत्काल एसोसिएशन के मोबाइल नम्बर के व्हाट्सऐप पर भेजनी अनिवार्य है।
  • परिचय पत्र एक वर्ष के लिए ही मान्य होगा।
  • परिचय पत्र के लिए शुल्क जमा होने के पश्चात पांच दिन के अन्दर आपके मोबाइल पर एक एस.एम.एस. आएगा जिसमें एक लिंक होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद सदस्य को अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी। आधार कार्ड प्राप्त होने के पश्चात परिचय पत्र एवं अन्य सामग्री भेज सदस्य के पते पर कोरियर द्वारा भेज दी जाएगी।
  • शुल्क जमा होने के पश्चात सदस्य द्वारा यदि आधार कार्ड अपलोड नहीं किया जाता है तो परिचय पत्र जारी नहीं किया जाएगा। जमा किया गया शुल्क सदस्य के खाते में वापस भेज दिया जाएगा। इसमें सदस्य को कोई आपत्ति नहीं होगी।
  • Bheem Pragya किसी भी समय अस्थायी रूप से या स्थायी रूप से एसोसिएशन की सभी इकाइयों या किसी एक इकाई को बिना नोटिस दिए भंग कर सकती है।
  • Bheem Pragya अपनी वेबसाइट को कभी भी संशोधित कर सकती है अथवा बंद कर सकती है। Bheem Pragya कभी भी नियम एवं शर्तों में आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकती है।
  • हमारी साइट के किसी भी प्रकार के संशोधन, निलंबन या विघटन के लिए Bheem Pragya आपके या किसी तीसरे पक्ष के प्रति उत्तरदायी नहीं होगा। इसके अलावा, हम किसी भी कारण से हमारी साइट तक आपकी पहुंच को समाप्त करने और किसी भी अन्य कार्यों को करने के लिए, जो कि Bheem Pragya अपने विवेक से, Bheem Pragya और हमारे उपयोगकर्ताओं के हित में है, का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
  • हमारी साइट पर शामिल सभी पाठ, फोटोग्राफ, ग्राफिक्स, वीडियो और ऑडियो सामग्री भारत और अन्य देशों के कॉपीराइट कानूनों के तहत एक सामूहिक कार्य या संकलन के रूप में कॉपीराइट द्वारा संरक्षित है, और हम (हमारे एडमिन के अधिकारों के अधीन) और लागू समझौतों, समझ और व्यवस्था के तहत एडमिन के पास सभी अधिकार हैं। इसलिए, हमारी साइट पर शामिल सभी लेख, ब्लॉग, वीडियो, सामग्री और अन्य तत्व भी कॉपीराइट किए गए काम हैैंं। आपको हमारी साइट पर सभी कॉपीराइट नोटिस / प्रतिबंधों का पालन करना होगा।
  • यदि कोई पदाधिकारीगण या सदस्य त्याग-पत्र देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। अपना सदस्यता परिचय-पत्र, सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रधान कार्यालय में 3 माह के भीतर जमा कराकर अपना अनुदान सहयोग राशि 500/- रुपए वापिस ले सकते हैं। यदि आना सम्भव नहीं है तो इस कार्य को डाक द्वारा भी कर सकते हैं।
  • Bheem Pragya समाचार अपलोड करने अथवा अन्य किसी भी सेवा की एवज में सदस्य को किसी भी प्रकार का कोई पारिश्रमिक भुगतान नहीं करेगी।
  • मैंने Bheem Pragya की सभी नियम एवं शर्तों को ध्यान से पढ़ लिया है और समझ लिया है तथा मैं इनसे पूर्ण सहमत होकर एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करना चाहता हूं।

7 Days Return Policy: Full Amount will be refund if member not agree with Bheem Pragya’s Working Policies. Cancellations/Refund Request Submit With In 7 Days From Date Of Payment.

Breaking News
होमवीडियोई-पेपर