भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। क्षेत्र की प्रतिष्ठित एकमात्र विज्ञान वर्ग में संचालित शिक्षण संस्था PCP स्कूल चिड़ावा के विद्यार्थियों ने लक्ष्मण भैया ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिड़ावा ब्लॉक के कक्षा 9 से 12 वर्ग में द्वितीय एवं तृतीय रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा ईशु पुत्री श्री अनिल ने ब्लॉक स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹5,100 का नकद पुरस्कार हासिल किया। वहीं जिया शर्मा पुत्री श्री दिनेश शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹2,100 की पुरस्कार राशि अर्जित की।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झुंझुनूं स्थित केशव आदर्श स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर द्वारा दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिला स्तर के सम्मान से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इसके अलावा भी विद्यालय के पांच अन्य विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पूरे चिड़ावा क्षेत्र और विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के निदेशक श्री विक्रम जांगिड़,मनोज कुमार ने दोनों छात्राओं को व उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
PCP स्कूल चिड़ावा – समग्र शिक्षा, संस्कार और सफलता की ओर निरंतर अग्रसर। निदेशक ने आग्रह किया कि इसी तरह समस्त क्षेत्र वासियों का सहयोग सदैव अपेक्षनीय है।
चिड़ावा
लक्ष्मण भैया ट्रस्ट की सामान्य ज्ञान परीक्षा में चिड़ावा ब्लॉक के कक्षा 9 से 12 वर्ग में PCP स्कूल का शानदार प्रदर्शन, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव



देश
राजनीति
Web Story



