भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। हरियाणा में 15 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 10वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में परमहंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 9 के छात्र धीरज कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 फारी सोटी स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
धीरज कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए झारखंड की टीम को पराजित कर यह पदक हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन नवंबर 2026 में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था निदेशक ने छात्र को माल्यार्पण व मेडल पहनाकर मिठाई खिलाई तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय कोच विक्रम सिंह, एकेडमिक हेड राकेश पालावत सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


देश
राजनीति
Web Story





