गुढ़ा पब्लिक स्कूल, नीमकाथाना में 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में डालमिया विद्या मंदिर, चिड़ावा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अदिति ने पक्ष में तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹5,100 का पुरस्कार जीता, जबकि गुंजन जांगिड़ ने विपक्ष में छठा स्थान प्राप्त कर ₹1,100 का सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके आत्मविश्वास एवं तार्किक क्षमता की सराहना की। प्रधानाध्यापिका नमिता चौधरी ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों ने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस उपलब्धि से समस्त विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।
टॉप न्यूज़
वाद-विवाद प्रतियोगिता में डीवीएम के छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव



देश
राजनीति
Web Story




