Watermark
भीम प्रज्ञा न्यूज़. नवलगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नवलगढ़ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर 25 अक्टूबर को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया है।

नगर कार्यवाह कमल किशोर पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को सूर्य मंडल खेल मैदान , रामदेवरा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
भव्य पथ संचलन सूर्यमंडल से प्रारंभ होकर गणेशपुरा बस्ती से होते हुए अग्निशमन, पुलिस थाना, नानसा गेट, नाहरसिंह पार्क , बावड़ी गेट , महावीर व्यायामशाला के सामने से होते हुए मुरारका प्रेस,भक्तों की हवेली के सामने से होते हुए घेर का मंदिर, नया बाजार , बेलबाई खेल मैदान से चुना चौक, पोद्दार गेट, गणेश मंदिर, मितर चौक, सेकसरिया स्कूल के सामने से नानसा गेट , जैन मेडिकल के सामने से होते हुए पुनः सूर्यमंडल मैदान पहुंचेगा।

खंड कार्यवाह विनोद जाखड़ ने बताया है कि मंडल स्तर की संचलन को लेकर सभी तैयारियों पूर्ण हो गई है। मंडलों के सभी स्वयंसेवक काफी संख्या में सूर्यमंडल पहुंचेंगे।

सह नगर संघ चालक शिवरतन मुरारका में बताया कि संचलन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को लेकर नियमित रूप से कार्यकर्ता बैठक कर रहे है। सभी को विभिन्न स्तर की जिम्मेदारियां दी गई है।

नगर संघ चालक विश्वनाथ जोशी ने बताया कि इस बार के पथ संचलन में संतों के सानिध्य के साथ ही अखिल भारतीय केंद्रीय टोली सदस्य अशोक कुमार का सान्निध्य रहेगा।

तैयारियों की बैठक में त्रि - इकाई प्रचारक अभिषेक कुमार, पंकज सैनी,हरिराम सैनी, पवन शर्मा, सीताराम घोड़ेला, शंकर गुर्जर, दीनानाथ रूंथला,पंकज सैनी,विनोद कुमार, उदित सेन, रितेश कुमार, हेमंत व्यास, राम मोहन सेकसरिया,नरेंद्र सैनी, पंकज कुमार,केतन शर्मा,संदीप जोशी,सुमित रूंथला, रणजीत सैनी,लखन बेडवाल,जगदीश पारीक, नेमीचंद शर्मा,गणेश शर्मा,अनिल सैनी, योगेश शर्मा सहित अनेक खंड के और नगर के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में और तैयारियों में लगे हुए है।