पिलानी। चिड़ावा-पिलानी रोड स्थित आचार्य स्पोर्ट्स क्लब में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा।

अकादमी संचालिका हिमांशी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका विद्या विहार के चेयरमैन सिकंदर देवना तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में पिलानी नगर पालिका चेयरमैन नगेंद्र नौवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह बालापोता,घनश्याम बालापौता एवं घुड़सवारी संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान किए जाएं तो वे उच्च स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

समारोह में कराटे, वुशु, घुड़सवारी, जिम्नास्टिक, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कराटे एवं वुशु: दिव्या, गौरवी, लावण्या शेखावत, गौरवी श्योराण, गीतिका, काव्या सिंह, निधि चौधरी, एंजल चौधरी, पलवी चौधरी, आन्या हुसैन, आयान हुसैन, तनमय चौधरी, खुशी, पूर्वी सैनी, कनक कंवर, रिंकू, याशिका, शिवानी, रोनक, मानसी, अमन, कबीर, हिमांशु, अरमान, सेफ, देवसेनी, प्रियांशु एवं अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

घुड़सवारी एवं कराटे: वैष्वी चौधरी एवं विश्वेन चौधरी ने घुड़सवारी और कराटे में भाग लिया। लावण्या शेखावत ने कराटे, वुशु एवं घुड़सवारी में प्रतिभाग किया।

जिम्नास्टिक सहित अन्य खेल: यशस्वी चौधरी ने कराटे एवं जिम्नास्टिक में, जबकि आन्या हुसैन एवं आयान हुसैन ने कराटे, वुशु एवं जिम्नास्टिक में भाग लिया। देवांश चौधरी ने कराटे, घुड़सवारी एवं वुशु में अपनी प्रतिभा दिखाई।

वुशु एवं अन्य खेल: अवनी, रुबल, स्मृति, मानसी एवं संध्या सहित खिलाड़ियों ने वुशु एवं अन्य खेलों में भाग लिया। प्रिया ने शॉटपुट एवं वुशु, धात्री ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, वुशु एवं कराटे, जबकि उदय ने घुड़सवारी, शॉटपुट, जिम्नास्टिक, कराटे एवं वुशु में प्रतिभाग किया। संध्या ने शॉटपुट में तथा गिरिराज ने कराटे एवं वुशु में भाग लिया। निक्की ने घुड़सवारी, कराटे एवं वुशु में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

समारोह में विकास दुमोली, हिंदू क्रांति सेना; कुमारी गुलशन; लोकेश कुमार डाडा; प्राचार्य डॉ. ऋतुराज; सुशील कुमार, निदेशक दुर्गा पब्लिक स्कूल; मदन सिंह शेखावत, प्रसिद्ध कला शिक्षक; डॉ. रविधर; संजय कुमार शर्मा, झुंझुनूं जिला वुशु संघ सचिव पवन सिंह शेखावत , सहसचिव; अजय सिंह शेखावत एवं विजेता सैनी, दशरथ सिंह शेखावत; अजीत सिंह शेखावत; विरेंद्र सिंह शेखावत; जितेंद्र सिंह शेखावत; सुनीता चौधरी; अजय सिंह श्योराण; विकास झाझड़िया; पवन कुमार चौधरी; मुकेश योगी एवं सुनीता मीणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अतिथियों ने आचार्य स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।