भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। गौसेवा को जन-जन से जोड़ने एवं घर-घर से गौवंश के लिए आहार एकत्रित करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण गौशाला समिति, चिड़ावा द्वारा एक अभिनव पहल के रूप में ‘गौ-ग्रास रथ’ सेवा प्रारंभ की जा रही है।
इस सेवा का शुभारंभ बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:15 बजे श्री कृष्ण गौशाला, चिड़ावा में विधिवत पूजन के पश्चात किया जाएगा।
गौ-ग्रास रथ प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे गौशाला से रवाना होकर पूरे चिड़ावा शहर में घर-घर पहुँचेगा तथा गौमाता के लिए रोटी, गुड़, फल, ताजी सब्जियाँ एवं अनाज एकत्रित करेगा। इस पहल का उद्देश्य चिड़ावा के प्रत्येक परिवार को गौसेवा से जोड़ना तथा गौवंश के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था में जनसहभागिता बढ़ाना है।
समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे प्रतिदिन अपने घर में गौमाता के लिए स्वच्छ एवं खाने योग्य गौ-ग्रास अलग रखें। साथ ही, गीला कचरा, बची हुई सब्जियाँ, प्लास्टिक अथवा खराब भोजन न दें।
समिति के अध्यक्ष परसराम सूरजगढ़िया एवं सचिव प्रोफेसर कृष्ण मुरारी मोदी ने समस्त गौभक्तों एवं नगरवासियों से गौ-ग्रास रथ के शुभारंभ समारोह में समय पर उपस्थित होकर इस पुनीत पहल का सहभागी बनने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि गौसेवा हमारी सनातन संस्कृति, श्रद्धा और करुणा का प्रतीक है। जनसहयोग से इस अभियान को चिड़ावा के प्रत्येक घर तक पहुँचाना समिति का संकल्प है।
निवेदक:
श्री कृष्ण गौशाला समिति, चिड़ावा
टॉप न्यूज़
श्री कृष्ण गौशाला, चिड़ावा द्वारा गौ-ग्रास रथ सेवा का शुभारंभ कल दिनांक 21/10/2026 को प्रातः 9:15 बजे



देश
राजनीति
Web Story




