भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा (झुंझुनू)।
गर्ल्स पावर महिला मंडल (एनजीओ) के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी सोमवार, 18 अक्टूबर को भव्य "शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड समारोह" का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 40 स्थित पावर हाउस के पीछे, शिव कॉलोनी दुर्गा माता के पांडाल में दोपहर 12:15 बजे से आयोजित रहेगा।
समारोह के मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में गीता मनीषी, लोकतंत्र सेनानी दीपचंद शर्मा उपस्थित रहेंगे और उनका ओजस्वी बौद्धिक उद्बोधन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूजा शर्मा ने बताया कि इस समारोह में केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 51 विशिष्ट समाजसेवियों को 'शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड' से अलंकृत कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में रोचक व मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विजेताओं को विशेष पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
पूजा शर्मा ने बताया कि इस पूरे आयोजन में बड़ा आनंद आएगा और यह समारोह उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों और मातृशक्ति से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नेहा सैनी, निर्मल शर्मा, सोना चेतीवाल, निकिता (राजवीरपुरा), भूमि गुप्ता, इशिता शर्मा, प्रियंका और प्रिया नेहरा सक्रिय सहयोगी रहेंगी।
चिड़ावा
गर्ल्स पावर महिला मंडल द्वारा "शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड समारोह" का भव्य आयोजन सोमवार को: 51 समाजसेवियों का होगा सम्मान, लोकतंत्र सेनानी दीपचंद शर्मा का रहेगा बौद्धिक उद्बोधन



देश
राजनीति
Web Story




