भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। शहर में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल की ओर से आयोजित पंचम श्री दुर्गा महोत्सव एवं श्री कृष्ण कथा के तहत शनिवार रात्रि को राष्ट्रवादी भजन गायक विक्की हर्षवाल द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लेकर हनुमान जी महाराज की आराधना की। सुंदरकांड पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने जय श्री राम एवं जय बजरंगबली के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। मंडल की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

Watermark

महोत्सव के तहत आज रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सांय 8:30 बजे महाआरती एवं रात्रि 9:15 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भजनों के माध्यम से देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान होगा। आयोजक मंडल ने धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार पहुंचकर भजन संध्या में भाग लेने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन स्थल: पावर हाउस के सामने, पानी की टंकी के पास, वार्ड नंबर 26, 27, 40 एवं आदर्श कॉलोनी, चिड़ावा। निवेदक: श्री शिव हनुमान मित्र मंडल, चिड़ावा।