भीम प्रज्ञा न्यूज.सिंघाना। पंचायत समिति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पंचायत समिति सिंघाना (ब्लॉक बुहाना) के अंतर्गत आने वाले सभी 15 वार्डों के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। सूची में महिला और पुरुष प्रत्याशियों को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद अब संबंधित वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पंचायत समिति चुनाव में प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में जुटेंगे।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची
वार्ड नंबर 1 से पूनम, वार्ड नंबर 2 से बिरमा देवी और वार्ड नंबर 3 से नीलम को अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं वार्ड नंबर 4 से सत्यप्रकाश तथा वार्ड नंबर 5 से अरुणा कुमारी भूकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।इसी क्रम में वार्ड नंबर 6 से पूजा, वार्ड नंबर 7 से भतेरी और वार्ड नंबर 8 से जयसिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वार्ड नंबर 9 से कमलेश तथा वार्ड नंबर 10 से भूपसिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे। वार्ड नंबर 11 से सपना देवी, वार्ड नंबर 12 से कमला देवी और वार्ड नंबर 13 से धर्मसिंह को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 से संजू कुमारी और वार्ड नंबर 15 से मुकेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से 15 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद अब पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रहेगी। आगामी चुनाव में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।