भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। पंचायत समिति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुहाना पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में वार्ड नंबर 1 से 17 तक के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जबकि वार्ड नंबर 5 से फिलहाल किसी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है। आज 16 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों की सूची

वार्ड नंबर 1 से विद्या को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड नंबर 2 से हरि कृष्ण यादव और वार्ड नंबर 3 से शकुंतला को टिकट दिया गया है। वहीं वार्ड नंबर 4 से सहीराम तूंदवाल चुनाव मैदान में उतरेंगे। वार्ड नंबर 5 से पार्टी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वार्ड नंबर 6 से वेदप्रकाश, वार्ड नंबर 7 से कंवर सिंह और वार्ड नंबर 8 से बाला देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर 9 से नीतू वर्मा, वार्ड नंबर 10 से ममता और वार्ड नंबर 11 से मिनखीदास को टिकट दिया गया है। वार्ड नंबर 12 से महावीर प्रसाद और वार्ड नंबर 13 से सपना कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। वार्ड नंबर 14 से ओमप्रकाश बलवदा, वार्ड नंबर 15 से सरिता कुमारी, वार्ड नंबर 16 से हेमन्त भगासरा और वार्ड नंबर 17 से सुशीला देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजरें नामांकन प्रक्रिया और आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं। वार्ड नंबर 5 में प्रत्याशी को लेकर पार्टी के अगले निर्णय का इंतजार रहेगा।