भीम प्रज्ञा न्यूज़। चिड़ावा। शहर में श्री शिव हनुमान मित्र मंडल की ओर से आयोजित पंचम श्री दुर्गा महोत्सव एवं श्री कृष्ण कथा के तहत रविवार रात्रि को भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य महाआरती के साथ हुई। महाआरती में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दीपों की रोशनी और जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।

Watermark

महाआरती के पश्चात राष्ट्रवादी भजन गायक विक्की हर्षवाल की भजन संध्या आयोजित हुई। भजनों की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए और पूरा पंडाल जय श्री राम एवं जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा।

भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा, हनुमान जी महाराज, बाबा श्याम, बावलिया बाबा एवं अन्य देवी-देवताओं की आराधना की। भक्ति गीतों ने आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना दिया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए भजनों का आनंद लिया।

आज रात 9 बजे होगी डांडिया नाइट

मंडल की ओर से महोत्सव के तहत प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शहरवासी और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में आज सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को रात्रि 9 बजे से डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक मंडल ने धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचने और डांडिया नाइट में भाग लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

स्थान: पावर हाउस के सामने, पानी की टंकी के पास, वार्ड नंबर 26, 27 एवं 40 और आदर्श कॉलोनी, चिड़ावा।

*निवेदक: श्री शिव हनुमान मित्र मंडल, चिड़ावा।*