भीम प्रज्ञा न्यूज़. ​पिलानी: वाइपर्स ओपन कराटे चैंपियनशिप में आद्या शक्ति स्पोर्ट्स एकेडमी पिलानी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए और क्षेत्र का मान बढ़ाया।
​प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद अंशुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा काव्या, तरुण और मोहित ने अपने बेहतरीन दांव-पेंच दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) हासिल किए।
​खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एकेडमी की ईशा शर्मा और हेड कोच खुशबू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से खिलाड़ियों के परिजनों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एकेडमी संचालकों ने बताया कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है, और आगे भी खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा।