भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमडी लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। लक्ष्मण भैया ट्रस्ट की ओर से ब्लॉक स्तरीय कक्षा 6 से 8 वर्ग की सामान्य ज्ञान परीक्षा में विद्यालय की कक्षा 7 फाउंडेशन की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरीयता सूची के तीनों शीर्ष स्थानों पर अपना स्थान बनाया।

Watermark

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झुंझुनू के केशव आदर्श स्कूल में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में जिला कलेक्टर ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अन्वी दुदवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 11,000 रुपये, अपूर्वी ने द्वितीय स्थान हासिल कर 5,100 रुपये तथा चाहिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 2,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि अर्जित की।
एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं द्वारा ब्लॉक स्तर पर शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करना संस्थान के लिए विशेष गौरव का विषय है। इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन सुनील डांगी, डायरेक्टर समित डांगी एवं प्रिंसिपल अंकित शर्मा ने विजेता छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकगण को हार्दिक बधाई दी।
चेयरमैन सुनील डांगी ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। वहीं डायरेक्टर श्रीमती समित डांगी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित स्कूली शिक्षा के साथ फाउंडेशन कक्षाओं के माध्यम से भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है। प्रिंसिपल श्री अंकित जी शर्मा ने तीनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।