सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.टोहाना। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में टोहाना बार एसोसिएशन, आल इंडिया लायर्स यूनियन शाखा टोहाना तथा हरियाणा भीम आर्मी लीगल विंग के सदस्यों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एसडीएम टोहाना के माध्यम से भेजा गया, जिसे उनकी अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अनिल कुमार गौतम ने प्राप्त किया।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों की भी जांच कराने की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों और प्रदर्शनकारियों की बात सुनी जानी चाहिए तथा उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में टोहाना बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं आल इंडिया लायर्स यूनियन के वरिष्ठ नेता एडवोकेट चौधरी चांदीराम पातड़, हरियाणा भीम आर्मी लीगल विंग के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा, एडवोकेट सत्यवान डुल्ट, कृष्ण गोदारा, पूर्व सचिव एडवोकेट मुकेश मान पातड़, ओमप्रकाश गिल, मीनू कासवां, मनिंदर सिंह, सुरेश कवात्रा, दीपक मेहता, वीरेंद्र सिंह बोस्ती, विजय जांगड़ा और इशू सैनी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहें।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateप्रदेश

जंतर-मंतर घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन








