रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज.फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने शहर में पार्कों, चौकों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए तथा समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और म्हारी सडक़ पोर्टल सहित विभिन्न शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़ा संग्रहण के लिए रूट मैपिंग, मैनपावर की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं का समय-समय पर अवलोकन किया जाए ताकि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए। डीसी ने शहर में स्थित बड़े भवनों एवं व्यावसायिक परिसरों की फायर सेफ्टी की जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बिना फायर सेफ्टी मानकों का पालन करने वाले भवन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी करने और आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डीसी ने स्थानीय निकाय विभाग की उपलब्ध मैनपावर का प्रभावी एवं बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि डीएमसी एवं संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मानसून के दौरान विशेष सतर्कता रखी जाए। बैठक में एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, डीएमसी प्रवीण कुमार, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, ईओ एमसी सुरेश चौहान सहित स्थानीय निकाय विभाग के ईओ व सचिव उपस्थित रहें।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

सफाई व्यवस्था से संबंधित प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय में हो समाधान: डीसी डॉ. विवेक भारती








