विजय रंगा (ब्यूरो चीफ)
भीम प्रज्ञा न्यूज टोहाना/नरवाना। ऑल इंडिया डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा की टोहाना-नरवाना संयुक्त कमेटी की बैठक नरवाना में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ऑल इंडिया डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. सुधीर रंगा व प्रदेश संयोजक एडवोकेट विजय कृष्ण रंगा,के दिशा-निर्देशों के अनुसार महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तथा हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को उनकी ईमानदार कार्यशैली, सामाजिक योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा की टोहाना-नरवाना संयुक्त कमेटी का प्रधान एवं संयोजक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर सभा के जिला प्रधान कुलदीप लांबा, नरवाना हलका प्रधान सुनील कश्यप, टोहाना हलका प्रधान संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सुरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, शिक्षा, सामाजिक समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना संगठन का मुख्य उद्देश्य है, जिसे सभी कार्यकर्ता मिलकर आगे बढ़ाएंगे। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को शिक्षा और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateप्रदेश

रिटायर्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह बने डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा की टोहाना-नरवाना संयुक्त कमेटी के प्रधान एवं संयोजक








