सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीकानेर जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। साथ ही, उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ पुलिस कार्रवाई तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा ने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। एनएसयूआई शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों और युवाओं की मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन विद्यार्थियों के हितों की आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा, मोहित सैन, राकेश चांगरा सहित कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateप्रदेश

नीट मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकानेर में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका








