भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। डालमिया विद्या मंदिर, चिड़ावा में 1 राज इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी, पिलानी द्वारा एनसीसी नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन समिति का नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमिंदर सिंह ने किया। उनके साथ जेसीओ छतरपाल सिंह एवं एनसीसी पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया में विद्यालय के 56 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं शारीरिक दक्षता का भी मूल्यांकन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने चयन समिति का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, सेवा भावना तथा उत्तरदायी नागरिक बनने के गुण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य शक्ति सिंह एवं प्रधानाध्यापिका नमिता चौधरी ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरमिंदर सिंह, जेसीओ छतरपाल सिंह तथा एनसीसी पीआई स्टाफ का आभार व्यक्त किया। चयन प्रक्रिया विद्यालय परिसर में अनुशासित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

डालमिया विद्या मंदिर में एनसीसी चयन प्रक्रिया संपन्न, 56 विद्यार्थियों ने लिया भाग








