रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.नांगल खोडिया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नांगल खोडिया में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटपूतली और तालुका विधिक सेवा समिति, बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्याय मित्र और वरिष्ठ सुरक्षा सखी किरण ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान और कानून द्वारा जनजातीय लोगों को दिए गए विशेष अधिकारों का उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके साथ ही नालसा योजना 2015 (N-2) के तहत मानव तस्करी और शोषण के पीड़ितों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मुआवजा और पुनर्वास सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साइबर सुरक्षा पर चर्चा करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही आपात स्थिति में मदद के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशवंत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से सुधा यादव, लक्ष्मी शर्मा PTI, बृजेश कुमार, रवींद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे प्रधानाचार्य यशवंत कुमार ने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है और वे जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता आसानी से ले सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को विधिक सहायता के लिए DLSA कोटपूतली और टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

नांगल खोडिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, छात्रों और ग्रामीणों को अधिकारों व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी








