भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को नीट एवं जेईई एडवांस-2026 में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार पूनिया ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा अदिति सहारण ने नीट-2026 में ओबीसी वर्ग में 9119वीं तथा ऑल इंडिया रैंक 19235 प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।उपप्रधानाचार्य सुनील वर्मा ने बताया कि अदिति ने कक्षा 10वीं और 12वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत कर यह सफलता हासिल की। वहीं विद्यालय के पूर्व छात्र शशांक जांगिड़ ने जेईई एडवांस-2026 में कैटेगरी रैंक 4677 प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। जीवनी एजुकेशन ग्रुप के चेयरपर्सन सांवरमल मील, निदेशक रितेश मील एवं सचिव भगवती मील ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय में मिठाई वितरित कर खुशी मनाई गई। अदिति सहारण ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया, जबकि शशांक जांगिड़ ने अनुशासन और निरंतर परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताया। समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

जीवनी इंटरनेशनल स्कूल में नीट व जेईई एडवांस चयनित विद्यार्थियों का सम्मान








