रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.मुंडावर। मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहरोज में रविवार को विधायक ललित यादव ने लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए बजट लेखानुदान में राजकीय विद्यालय के लिए स्वीकृत दो नए कमरों के लिए आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता थी, जिसके पूरा होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही विधायक की अनुशंसा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जा रही पुलिया के लिए भी धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया से आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी और बरसात में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने चंद्रनाथ मंदिर मार्ग की सड़क स्वीकृत कराने के लिए भी विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से वन विभाग का हवाला देकर इस सड़क को टाला जाता रहा, लेकिन विधायक ललित यादव के प्रयासों से अब इसका निर्माण संभव हो पाया है। विधायक ललित यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुंडावर विधानसभा के प्रत्येक गांव में आवश्यक विकास कार्यों को गति देकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा। इस मौके पर सरपंच दिलावर चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि तरुण शर्मा, विजय चौधरी, शिवनारायण गुर्जर, माड़ाराम, कैप्टन मोतीलाल, शेरसिंह, रामानंद, राजकुमार, कालूराम और दयाराम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

बहरोज में 15 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन, पुलिया और स्कूल के नए कमरों से मिलेगी राहत








