विजय रंगा(ब्यूरो चीफ) भीम प्रज्ञा न्यूज@.टोहाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह ने उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या में कटौती को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा हमला बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 9 गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी का लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 4 सिलेंडरों तक सीमित कर दिया गया है। इससे गरीब परिवारों को मिलने वाली राहत में भारी कमी आएगी और घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरदार निशान सिंह ने कहा कि देश की जनता पहले ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने परिवहन लागत बढ़ा दी है, जिसका असर हर वस्तु की कीमत पर पड़ रहा है। ऐसे में गैस सब्सिडी में कटौती का फैसला जनता की मुश्किलों को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल के ऊंचे दामों ने आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाया है, वहीं दूसरी तरफ गैस सिलेंडर पर मिलने वाली राहत भी कम की जा रही है। इससे गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार चुनावों के समय गरीबों के हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन हकीकत में जनहित की योजनाओं मे कमी की जा रहा है। उज्ज्वला योजना के नाम पर करोड़ों महिलाओं को लाभ देने का दावा किया गया था, लेकिन अब सब्सिडी में कटौती कर उन वादों को गरीबो के लिए घातक साबित किया जा रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि उज्ज्वला लाभार्थियों को पहले की तरह पर्याप्त संख्या में सब्सिडी वाले सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर तुरंत राहत दी जाए। “महंगाई की मार से जनता पहले ही परेशान है। पेट्रोल-डीजल महंगा, गैस महंगी और अब सब्सिडी में भी कटौती। यह गरीब और मध्यम वर्ग के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की इस लड़ाई को मजबूती से उठाती रहेगी।”
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateBreaking News

गरीबों की रसोई पर मोदी सरकार का नया वार, उज्ज्वला लाभार्थियों से छीनी जा रही राहत- पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह








